"70 साल के विनोद खन्ना का गुरुवार को निधन हो गया। पिछले ढाई महीने से विनोद का गिरगांव के एचएन रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में इलाज चल रहा था।

विनोद खन्ना का वरली शमशान भूमि में शाम 5 बजे अंतिम संस्कार होगा और उससे पहले उनके पार्थिव शरीर को मालाबार हिल स्थित उनके घर पर रखा गया है।

विनोद खन्ना के निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड शोक में डूबा है। जब अमिताभ बच्चन ने विनोद खन्ना के निधन की खबर सुनी तो शॉक्ड हो गए और तुरंत सारा काम बंद कर दिया। अमिताभ बच्चन आजकल अपनी फिल्म 'सरकार 3' का प्रमोशन कर रहे हैं। इस सिलसिले में वो मुंबई में प्रमोशनल शूट कर रहे थे। इस दौरान विनोद खन्ना के निधन की खबर आई और उन तक पहुंची तो वो सकते में आ गए।" - घर पहुंचा विनोद खन्ना का पार्थ‍िव शरीर, अब यहां होगा अंतिम संस्कार।
27 Apr 2017

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top