आचार्य चाणक्य  एक महान विद्वान् थे जिनकी नीतियों पर चल कर कई साम्राज्य स्थापित हुए. आइये आज हम उनके अनमोल विचारों को जानते हैं।



1) हमें भूत के बारे में पछतावा नहीं करना चाहिए, ना ही भविष्य के बारे में चिंतित होना चाहिए; विवेकवान व्यक्ति हमेशा वर्तमान में जीते हैं।

2) जैसे ही भय आपके करीब आये, उस पर आक्रमण कर उसे नष्ट कर दीजिए।

3) सर्प, नृप, शेर, डंक मारने वाले ततैया, छोटे बच्चे, दूसरों के कुत्तों, और एक मूर्ख: इन सातों को नीद से नहीं उठाना चाहिए।

4) सबसे बड़ा गुरु मन्त्र है, कभी भी अपने राज़ दूसरों को मत बताएं। ये आपको बर्वाद कर देगा।

5) दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति नौजवानी और औरत की सुन्दरता है।

6) सांप के फन, मक्खी के मुख और बिच्छु के डंक में ज़हर होता है; पर दुष्ट व्यक्ति तो इससे भरा होता है।

7) कभी भी उनसे मित्रता मत कीजिये जो आपसे कम या ज्यादा प्रतिष्ठा के हों। ऐसी मित्रता कभी आपको ख़ुशी नहीं देगी।

8) हर मित्रता के पीछे कोई ना कोई स्वार्थ होता है. ऐसी कोई मित्रता नहीं जिसमे स्वार्थ ना हो. यह कड़वा सच है।

Post a Comment

 
Top