आज कल कुछ खरीदने या बेचने के लिए मुद्रा का उपयोग किया जाता है। प्रत्येक देश के पास अपना मुद्रा होता है लेकिन कोई भी देश तब तक अपना मुद्रा नही छाप सकते जब तक उस देश का उतनी मुद्रा के बराबर गोल्ड विश्व बैंक में रिज़र्व न हो। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ गोल्ड रिज़र्व देशों के बारे में।
1. अमेरिका
इस लिस्ट में अमेरिका सबसे टॉप पर है | गोल्ड रिजर्व या सोना रखने के मामले में अमेरिका टॉप पर है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक अमेरिका के पास सबसे ज्यादा 8,1335 टन सोना है। आपको बता दें कि 1968 से पहले अमेरिका के पास हमेशा 10 हजार टन से अधिक सोना रहा है जबकि 1952 में अमेरिका के पास 20 टन से अधिक सोना था।
2. जर्मनी
अमेरिका के बाद गोल्ड रिज़र्व में दूसरा नंबर जर्मनी का आता है | जर्मनी के पास आधिकारिक गोल्ड होल्डिंग 3,381 टन है। यूरोपीय देशों में जर्मनी के पास सबसे ज्यादा सोना है।
3. इटली
गोल्ड रिज़र्व की होड़ में इटली भी पीछे नहीं है। इस मामले में इटली तीसरे नंबर पर है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक इटली के पास विदेशी मुद्रा भंडार का 64% सोना है। इटली के पास कुल 2,452 टन सोना है।
4. फ्रांस
एक अन्य यूरोपीय देश और जर्मनी का पड़ोसी देश फ्रांस के पास 2,436 टन सोना है। इस लिस्ट में चौथा नंबर फ्रांस का है | वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार फ्रांस दुनिया में गोल्ड रिजर्व रखने के मामले में चौथे स्थान पर है। फ्रांस का यह सोना विदेशी मुद्रा भंडार का 60 प्रतिशत है।
5. चीन
गोल्ड रिज़र्व के मामले में चीन भी पीछे नहीं है फ्रांस के बाद पांचवा नंबर चीन का आता है। चीन के पास कुल 1,762 टन सोना है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक चीन ने अपना गोल्ड रिजर्व बढ़ाने के लिए पिछले तीन साल में 600 टन सोना खरीदा है।
6. रूस
दुनिया का सबसे बड़ा देश रुस गोल्ड रिजर्व रखने के मामले में 6वें स्थान पर है। रूस के पास कुल 1,393 टन सोना है। विदेश मुद्रा भंडार में रूस के कुल सोने का हिस्सा 13 फीसदी है।
7. स्विट्जरलैंड
गोल्ड रिज़र्व की इस लिस्ट में 7वें नंबर पर स्विट्जरलैंड है । वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, स्विट्जरलैंड के पास कुल 1,040 टन सोना है। इस सोने की विदेशी मुद्रा में कुल हिस्सेदारी 6 फीसदी है।
8. जापान
इस लिस्ट में जापान आठवे नंबर पर है | वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, जापान की ऑफिशियल गोल्ड होल्डिंग 765 टन है। वहीं, विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 2.1 फीसदी है। 1950 में जापान के पास सिर्फ 6 टन सोना था। इसके बाद जापान ने लगातार सोने की खरीद की। साल 2011 में सुनामी और न्यूक्लियर प्लांट हादसे के बाद सरकार ने इकोनॉमी में 20 लाख करोड़ येन का फ्लो करने के लिए सोने की बिक्री की।
9. नीदरलैंड
गोल्ड रिजर्व रखने के मामले में नीदरलैंड 9वें स्थान पर है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक नीदरलैंड के पास कुल 612 टन सोना है।
10. भारत
इस लिस्ट में भारत का दसवा स्थान है | भारत के पास आधिकारिक गोल्ड रिजर्व 557.7 टन है। भारत वर्तमान में सोने का सबसे बड़ा आयातक देश बन गया है। इससे पहले चीन सोने का सबसे आयातक देश था। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के पास 64.5 टन सोना है, नेपाल के पास 36.3 टन, श्रीलंका के पास 22.1, म्यांमार के पास 7.3 टन और मॉरीशस के पास 3.9 टन सोना मौजूद है।
Related Posts
- पाकिस्तान के अजीबोगरीब कानून!01 Jun 20170
पाकिस्तान दुनिया का अकेला ऐसा देश होगा जहाँ 1 नहीं बल्कि 3 कानून हैं पहला है पाकिस्तान पेनल कोड, दूस...Read more »
- Facebook का रंग नीला क्यों है? / Why Facebook Color Is Blue?09 Jul 20170
Friends इस पोस्ट को लिखने में मैंने बहुत समय लगा दिया लेकिन मै ये पोस्ट अपनी पूरी research के अनुसार...Read more »
- जापान की राजकुमारी को हुआ एक आम युवक के प्यार।04 Sep 20170
Friends आज मैं आपको जापान के राजवंश की राजकुमारी के प्यार के बारे में बताने जा रहा हूँ। उम्मीद है आप...Read more »
- इन 11 रोचक तथ्यों को जानने के बाद आपका दिमाग अपनी जगह से हिल जाएगा!!21 Mar 20180
इन 11 रोचक तथ्यों को जानने के बाद आपका दिमाग अपनी जगह से हिल जाएगानमस्कार दोस्तों... आज हम बात ...Read more »
- दुनिया की ये 10 सबसे छोटी चीजें देखकर बड़े-बड़े दंग रह गए।22 Mar 20180
दुनिया की ये 10 सबसे छोटी चीजें देखकर बड़े-बड़े दंग रह गए। दुनिया की छोटी से छोटी चीज का अपना महत...Read more »
- ये है दुनिया की सबसे महंगी बाइक जिसे देखकर आप दंग रह जायेंगे31 Mar 20180
स्पोर्ट्स और स्टाइलिश बाइक के तो सब दीवाने होते हैं युवा पीढ़ी को आज के इस दौर के स्टाइलिश बाइक काफी...Read more »
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.