शिन चैन को तो आप सब जानते ही होंगे। इस शैतान बच्चे को कौन नहीं जानता होगा। ये एक ऐसी एनिमेटेड सीरीज़ है जिसे हर उम्र का व्यक्ति देखना पसंद करता है। इसकी बातें सुन हंसे बगैर कोई नहीं रह सकता। बच्चे से लेकर बूढ़े हर उम्र के लोग सबके साथ इसे बैठ कर देखते हैं। पर दोस्तों क्या आपको इस कार्टून के पीछे की असली कहानी पता है? इस कार्टून के पीछे एक दुखभरी कहानी है। और इसको जानने के बाद शायद आप इस कार्टून को फिर उसी तरह नहीं देख पाएंगे। ये जानने के बाद शायद आपको उतनी हंसी भी न आए।



शिन चैन का पूरा नाम है Shinnosuke Nohara साथ में उसके माता-पिता और छोटी बहन हिमावारी और एक छोटा पपी रहते हैं। ये बच्चा बहुत शैतान है और सभी को अपनी बातों और हरकतों से हैरान करता रहता है। और इन्हीं स्थितियों से हास्य पैदा होता है। इस कार्टून का पूरा नाम है ‘Crayon Shin Chan’। अब इस ‘Crayon’ के पीछे एक लंबी कहानी है।

एक औरत थी मसाई और उसके 2 बच्चे थे। उसका 5 साल का बेटा अपनी छोटी बहन को एक्सीडेंट से बचाते हुए एक गाड़ी के नीचे आ गया और दोनों बच्चों की जान इस दुर्घटना में चली गई। उनकी दुखी मां पेपर पर चित्र बना-बना कर अपने बच्चों के साथ बिताए पलों को याद करती थी और अगर वो ज़िन्दा होते तो उनकी ज़िंदगी किस तरह से बीतती, इन सारी बातों को मसाई पेपर पर बनाती थी।

सबसे पहले ये कहानियां एक न्यूज़ पेपर में छपीं। इसके बाद ये एक कॉमिक बुक के रूप में भी आया। ये सबसे पहले 1992 में टीवी पर आया और आज तक चल रहा है। इसके स्टोरी राइटर योषितो उसाई 2009 में मृत पाए गए। पर उसके बाद भी इसका प्रसारण बंद नहीं किया गया।

भला कौन सोच सकता था कि इतने हसोड़ कार्टून के पीछे इतनी दुःख भरी कहानी छुपी हुई होगी। इस कार्टून के एक एपिसोड में इस पूरी घटना को दिखाया गया था पर इसको कभी प्रसारित नहीं किया गया।


12 May 2017

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top