यूट्यूब पर लगभग हर उम्र के व्यक्ति की रुचि से सम्बंधित वीडियोस उपलब्ध होते हैं। तकनीकी विकास के साथ साथ यूट्यूब अब हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। पर महँगे डेटा पैक औऱ धीमी नेटवर्क स्पीड की वजह से हमारा यूट्यूब अनुभव कभी कभी ख़राब हो जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए गूगल ने यूट्यूब का नया एप्प Youtube Go बनाया है। Youtube Go का बीटा वर्ज़न गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।




क्या है खास

◆ Youtube Go का बीटा वर्ज़न डेटा बचाने में मदद करता है। वीडियो को दिखाने से पहले ये वीडियो का साइज दिखाता है ताकि आप अपने डेटा पैक के अनुरूप उसे Play करें या नही।
◆ बार बार वीडियो को लोड करने की बजाए ये एप्प आपको वीडियो सेव करने का विकल्प भी देता है। ताकि आप उन वीडिओज़ को offline भी देख सकें। परंतु Youtube Go पर वीडिओज़ का अधिकतम resolution 640p है, आप 720p व 1080p resolution में वीडिओज़ सेव नहीं कर पाएंगे
◆ इस एप्प की मदद से आप सेव की हुई वीडिओज़ को अपने दोस्तों को भी भेज सकते हो वो भी बिना डेटा इस्तेमाल किये। वे भी बिना डेटा इस्तेमाल किये इन वीडिओज़ को चला सकते हैं।
◆ वीडियो को दिखाने से पहले ये एप्प उसका एक प्रीव्यू दिखाता है ताकि आप तय कर सके कि आप ने वीडियो देखना है या नही।




 कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि Youtube Go यूट्यूब एप्प का लाइट वर्ज़न ही है। परंतु डेटा की बचत के मामले में ये एप्प कारगर सिद्ध हो सकता है। साथ साथ वीडिओज़ Send करने वाला विकल्प भी बहुत बढ़िया है।



03 May 2017

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top