धरती पर बहुत से ऐसे जहरीले जीव हैं जिनके विषैलेपन का आपको अंदाजा भी नहीं होगा। कुछ जीव तो देखने में इतने सुदर होते हैं कि उनको देखकर कोई भी इस बात को नहीं मानेगा कि ये बेहद जहरीला भी हो सकता है।
ये धरती इंसान, जीव-जंतु, नदी तालाब इत्यादी से मिलकर ही बनी है। इस धरती पर जितने अलग तरह के इंसान रहते हैं उतने ही अजीबोगरी जानवरों से भी ये सृष्टि भरी हुई है। कुदरत ने इस धरती पर मौजूद हर एक प्राणी को कोई ना कोई खास गुण जरूर दिये हैं। जहरीले जीव भी इसी का जीता जागता उदाहरण हैं। धरती पर बहुत से ऐसे जहरीले जीव हैं जिनके विषैलेपन का आपको अंदाजा भी नहीं होगा। कुछ जीव तो देखने में इतने सुदर होते हैं कि उनको देखकर कोई भी इस बात को नहीं मानेगा कि ये बेहद जहरीला भी हो सकता है। हम आपको धरती पर पाए जाने वाले ऐसे ही 6 जहरीले जानवरों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये जहरीले जीव इतने खतरनाक होते हैं कि मिनटों में किसी भी इंसान को मौत की नींद सुला सकते हैं।
1. पफर मछली:- जापान, चीन, फिलीपींस और मेक्सिको में पाई जाने वाली इस मछली के भीतर साइनाइड से भी खतरनाक जहर होता है। दिखने में ये मछली बेहद सुदर है। लेकिन इसकी सुंदरता के बावजूद भी कोई इसे अपने घर के एक्वेरियम में रखने की बात सपने में भी नहीं सोचता है। हालांकि लोग इसे खाते भी हैं, लेकिन पकाने से पहले सावधानी के साथ इसकी सफाई की जाती है।
2. मार्बल्ड कोन घोंघा:- घोंघे आम तौर पर जहरीले नहीं होते लेकिन यह बात मार्बल्ड कोन स्नेल पर लागू नहीं होती। इसका जहर दूसरे प्राणियों को पहले अंधा बनाता है, फिर सांस गड़बड़ाने लगती है, लकवा पड़ता है और अंत में मौत हो जाती है। इसके जहर की फिलहाल कोई काट नहीं है।
3. डेथ स्टॉकर बिच्छू:- धानी रंग और चमक वाले डेथ स्टॉकर बिच्छू मध्य उत्तरी अफ्रीका और पूर्व एशिया में पाए जाते हैं। देखने में ये बिच्छू उतने जहरीले नहीं लगते हैं लेकिन इनके डंक से इंसान सीधे मौत के दरवाजे पर पहुंच जाता है। इसका डंक तेज दर्द पैदा करता है और कुछ ही मिनटों के भीतर श्वसन तंत्र को धराशायी कर देता है। दिल के मरीज और अलर्जी के रोगी तो इसके डंक से तुरंत निढाल हो जाते हैं।
4. बॉक्स जेलीफिश:- इस जेलीफिश को सबसे विषैला जीव माना जाता है। एशिया और ऑस्ट्रेलिया के समुद्र में पाई जाने वाली बॉक्स जेलीफिश करीब करीब पारदर्शी होती है। पानी में इसे देखना नामुमकिन सा होता है। बॉक्स जेलीफिश नेमाटोसाट्स पैदा करती है। यह जहर तुरंत दिल पर हमला करता है।
5. नीले धब्बे वाला ऑक्टोपस:- इस ऑक्टोपस का आकार टेबल टेनिस की बॉल के बराबर छोटा होता है। यह आसानी से मुट्ठी में आ सकता है, लेकिन ऐसा करने की जुर्रत हरगिज न करें। ऑस्ट्रेलिया, जापान, इंडोनेशिया, फिलीपींस और पापुआ न्यू गिनी में पाये जाने वाले ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस का जहर भी आंखों और श्वसन तंत्र को नाकाम कर देता है।
6. किंग कोबरा:- अच्छे और बुरे कामों के लिए बदनाम किंग कोबरा को सबसे घातक जीव माना जाता है। फन वाला यह नाग भारत और चीन के जंगलों में पाया जाता है। कोबरा का डंक बेहद विषैला और दर्दनाक होता है। कोबरा का डंक खाने वाले जीव बहुत जल्दी दम तोड़ देते हैं।
अगर आपको मेरा पोस्ट अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें मेरे blog में आपको ऊपर description के निचे Subscribe का button मिल जाएगा उससे आप मेरे blog को Subscribe कर सकते हैं और मेरे latest पोस्ट की जानकारी पा सकते हैं।
You May Also Like :-
Related Posts
- पाकिस्तान के अजीबोगरीब कानून!01 Jun 20170
पाकिस्तान दुनिया का अकेला ऐसा देश होगा जहाँ 1 नहीं बल्कि 3 कानून हैं पहला है पाकिस्तान पेनल कोड, दूस...Read more »
- Facebook का रंग नीला क्यों है? / Why Facebook Color Is Blue?09 Jul 20170
Friends इस पोस्ट को लिखने में मैंने बहुत समय लगा दिया लेकिन मै ये पोस्ट अपनी पूरी research के अनुसार...Read more »
- जापान की राजकुमारी को हुआ एक आम युवक के प्यार।04 Sep 20170
Friends आज मैं आपको जापान के राजवंश की राजकुमारी के प्यार के बारे में बताने जा रहा हूँ। उम्मीद है आप...Read more »
- इन 11 रोचक तथ्यों को जानने के बाद आपका दिमाग अपनी जगह से हिल जाएगा!!21 Mar 20180
इन 11 रोचक तथ्यों को जानने के बाद आपका दिमाग अपनी जगह से हिल जाएगानमस्कार दोस्तों... आज हम बात ...Read more »
- दुनिया की ये 10 सबसे छोटी चीजें देखकर बड़े-बड़े दंग रह गए।22 Mar 20180
दुनिया की ये 10 सबसे छोटी चीजें देखकर बड़े-बड़े दंग रह गए। दुनिया की छोटी से छोटी चीज का अपना महत...Read more »
- ये है दुनिया की सबसे महंगी बाइक जिसे देखकर आप दंग रह जायेंगे31 Mar 20180
स्पोर्ट्स और स्टाइलिश बाइक के तो सब दीवाने होते हैं युवा पीढ़ी को आज के इस दौर के स्टाइलिश बाइक काफी...Read more »
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.